ePaper

पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, जानें यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Updated at : 20 Sep 2023 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, जानें यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. उसके एक से दो दिन के अंदर यात्री इसमें सफर कर सकेंगे. वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पीएम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय हो गया है. पटना से हावड़ा के बीच 24 सितंबर से चलने वाली इस ट्रेन का एसी चेयरकार का किराया 1200 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2300 रुपये होगा. इसमें कैटरिंग सर्विस चार्ज अभी शामिल नहीं किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. उसके एक से दो दिन के अंदर यात्री इसमें सफर कर सकेंगे. वहीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पीएम वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ किया जायेगा.

रेलवे अधिकारियों ने जंक्शन का लिया जायजा

24 सितंबर को पटना जंक्शन पर उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. ट्रेन की सफल रवानगी और होने वाले आयोजन को लेकर बुधवार को हाजीपुर रेल मुख्यालय और दानापुर मंडल के कई वरीय अधिकारियों ने जायजा लिया. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को हाजीपुर से एजीएम, एडीआरएम, मंडल के सीनियर डीसीएम, परिचालन अधिकारी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी रेलवे की ओर से कर ली गयी है. ट्रेन की समय सारिणी के साथ बुकिंग भी जल्द ही शुरू कर दी जायेगी. रेलवे बोर्ड से बुकिंग को लेकर जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे.

पटना हावड़ा वंदेभारत की प्रमुख विशेषताएं

  • – 160 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड

  • – टक्कररोधी कवच प्रणाली से सुसज्जित है

  • – उत्कृष्ट परिचालन क्षमता के तहत वंदे भारत ट्रेन दोनों दिशाओं में संचालित की जा सकती है, इसमें इंजन रिवर्सल की आवश्यकता नहीं होती है.

  • – व्हील माउंटेड डिस्क ब्रेक का उपयोग, जिससे ब्रेक लगाने के उपरांत ट्रेन न्यूनतम दूरी तय कर रूक जाती है.

  • – गार्ड और ड्राइवर को बात करने के लिए रिकार्डिंग सुविधा युक्त संचार व्यवस्था.

  • – यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी ट्रेन ऑनबोर्ड वाई-फाई प्रणाली से सुसज्जित

  • – प्रत्येक सीट के नीचे मोबाइल फोन एवं लैपटॉप चार्ज करने के लिए प्वाइंट.

  • – जीपीएस आधारित पेसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम

  • – 180 डिग्री घुमने वाली आरामदायक सीट

  • – बेहतर एयर कंडीशनिंग नियंत्रण सिस्टम

  • – दिव्यांगजनों के अनुकूल शौचालय सहित अन्य सुविधाएं

  • – ट्रेन से बाहर का दृश्य अच्छे से दिखाई दे इसके लिए बड़े-बड़े ग्लास लगाये गये हैं

  • – यात्रियों की सुरक्षा के लिए वंदे भारत ट्रेन में स्वचालित तकनीक से बंद व खुलने वाले दरवाजे. ये दरवाजे तब तक नहीं खुलेंगे जब तक ट्रेन पूरी तरह से रुक न जाये.

  • – बेहतर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर सिस्टम, आपातकालीन खिड़कियां, आपातकाल में यात्रियों को गार्ड व ड्राइवर से बात करने लिए टॉक बैक सिस्टम है.

  • – एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीट का रंग लाल से बदलकर नीला किया गया.

  • – एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी की अंतिम सीटों के लिए मैगजीन बैग्स की व्यवस्था

  • – सीटों के नीचे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट तक बेहतर पहुंच

तीन बार हो चुका है ट्रायल

पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का तीन बार ट्रायल हो चुका है. दो बार पटना से हावड़ा तक तो एक बार पटना से झाझा तक. ट्रेन को चलाने को लेकर पटना और हावड़ा दोनों जगह तैयारियां जोरों पर हैं. पटना-हावड़ा रेलखंड पर झाझा-जसीडीह होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया जा सकता है. इस ट्रेन का अब तक तीन सफल ट्रायल किया जा चुका है. इस ट्रेन का तीसरा ट्रायल 22 अगस्त मंगलवार को झाझा तक किया गया था. इस दौरान जानकारी देते डीपीआरओ पृथ्वीराज ने बताया था कि फिलहाल इस ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पटना से हावड़ा के लिए कब चलेगी, इस ट्रेन का किराया क्या होगा, किस स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा, अभी इसका निर्धारण नहीं हुआ है. इस ट्रेन के चलने से रेलवे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

कम जगहों पर हो सकता है ठहराव

पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव में स्टेशनों को कम किए जाने पर विचार हो रहा है. ट्रायल के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे की इस ट्रेन का ठहराव पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर भी हो सकता है. लेकिन एक ही शहर में वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के दो जगह ठहराव को तार्किक नहीं मानते हुए ऐसा किए जाने की संभावना नहीं है.वहीं अगर पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग की बात करें तो ट्रायल रन के दौरान इसे पटना से 7 बजकर 55 मिनट पर खोला गया था. ऐसे में रेलवे इसकी टाइमिंग 7 से 8 बजे के बीच रख सकता है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका निर्धारण नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन