सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटे की मौत, ईद की खरीदारी कर लौट रहे थे वापस

पटना जिले के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के कृपाल टोला के पास एक बाइक सवार मां-बेटे की मौत अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से हो गई.मृतक की पहचान खुसरुपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी मो०अकबर की पत्नी जमीला खातून (45) और उसके पुत्र मो०फिरोज( 20) वर्ष के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार अपनी मां के साथ ईद की खरीदारी कर पटना सिटी से अपने घर लौट रहा था. तभी फतुहा नदी थाना क्षेत्र के कृपाल टोला के पास एक अनियंत्रित ट्रक के ट्रेलर की चपेट में आ गया. जिससे बाइक सवार युवक और उसकी मां ,दोनो की मौत हो गई. सूचना मिलते ही नदी थाना अध्यक्ष सक्रेन्द्र कुमार विंद घटनास्थल पर पहुंचक मामले की जांच में जुट गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए