ePaper

ट्रैक्टर से टकरा पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, गया-पटना रेलखंड पर बाल-बाल बचे यात्री

Updated at : 12 Dec 2021 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकरा पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, गया-पटना रेलखंड पर बाल-बाल बचे यात्री

पटना-गया रेलखंड पर रविवार को अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर ईंट लदी एक ट्रैक्टर गया-पटना पैसेंजर ट्रेन (03270) से टकरा गयी. वैसे ट्रेन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास की है.

विज्ञापन

पटना. पटना-गया रेलखंड पर रविवार को अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर ईंट लदी एक ट्रैक्टर गया-पटना पैसेंजर ट्रेन (03270) से टकरा गयी. वैसे ट्रेन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास की है.

इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये. ट्रैक्टर से टकराने की वजह से ट्रेन के चार पहिये भी पटरी से उतर गये. इस घटना में ट्रैक्टर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचायी और वह मौके से भाग गया.

पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट नकुल कुमार ने बताया कि मुठेर गांव के समीप अनधिकृत क्रॉसिंग के समीप ईंट से लदी ट्रैक्टर अचानक सामने आ गया. ट्रेन को नियंत्रित करते-करते आखिरकार ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. कहा कि अगर ट्रेन की स्पीड नहीं की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यात्री ने बताया कि वे सभी जहानाबाद से ट्रेन पर चढ़े थे. पटना जाने के दौरान मुठेर गांव के पास जोरदार टक्कर की आवाज सुनायी दी और उसके बाद ट्रेन रुक गयी. बाद में पता चला कि ट्रेन से ट्रैक्टर टकरायी है.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रेल थानाध्यक्ष लल्लू सिंह और कड़ौना ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने छानबीन शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. मामले की छानबीच चल रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन