ePaper

Bihar News: राज्य में धनतेरस की रात अपराधियों ने व्यवसायी-ठेकेदार समेत चार लोगों को मारी गोली

Updated at : 03 Nov 2021 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: राज्य में धनतेरस की रात अपराधियों ने व्यवसायी-ठेकेदार समेत चार लोगों को मारी गोली

Bihar News: अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के पास से आभूषण भी लूट लिए है. कारोबारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना उस समय हुई जब कारोबारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था.

विज्ञापन

Bihar News: धनतेरस की रात अपराधियों ने बिहार के अलग-अलग हिस्सों में तमाम घटनाओं को अंजाम दिया है. बिहार के सीवान, समस्तीपुर, हाजीपुर और बेतिया में व्यवसायी और ठेकेदार समेत चार लोगों को गोली मारने की खबर सामने आ रही है. सीवान में बेखौफ अपराधियों ने टाटा मोटर्स कमर्शियल ब्रांच मैनेजर को लूट के दौरान गोली मार दी है.

अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर को रोक कर लूटने का प्रयास किया, लेकिन जब लूट में असफल होने पर गोली मारकर फरार हो गये. घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के चाप ढाला के समीप की है. जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स के ब्रांच मैनेजर अमितोष कुमार और फाइनेंस कर्मी शुभम पांडेय अपना ब्रांच बंद करके एक ही बाइक से घर आ रहे थे.

तभी तीन बाइक सवार अपराधियों ने बैग लूटने का प्रयास किया. इस दौरान लुटेरे असफल होने पर गोली मार दी. दोनों का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद सराय ओपी थाना कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: एनएच 82 पर हादसा: ट्रैक्टर से टकरायी बाइक, देवर-भाभी की मौत

वहीं, दूसरी घटना समस्तीपुर की है जहां लूटपाट के दौरान स्वर्ण कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी. अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के पास से आभूषण भी लूट लिए है. कारोबारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना उस समय हुई जब कारोबारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था.

वहीं तीसरी घटना हाजीपुर की है जहां बाइक एजेंसी मालिक को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर अवस्था में घायल बाइक एजेंसी मालिक को इलाज के लिए पटना भेजा गया है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया दिया है.

Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन