वोटर आइकार्ड को आधार नंबर से अब खुद करें लिंक, घर बैठे गरुड़ एप से हो जायेगा चुटकी में काम

Updated at : 02 Sep 2022 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
वोटर आइकार्ड को आधार नंबर से अब खुद करें  लिंक, घर बैठे गरुड़ एप से हो जायेगा चुटकी में काम

मतदाता पहचान पत्र को आधार लिंक से जोड़ने का काम चल रहा है. आप अपना आधार नंबर मतदाता परिचय पत्र में घर बैठे जोड़ सकते हैं. इसके लिए केवल आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करना है और घर बैठे ही यह काम कर सकेंगे.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मतदाता पहचान पत्र को आधार लिंक से जोड़ने का काम चल रहा है. आप अपना आधार नंबर मतदाता परिचय पत्र में घर बैठे जोड़ सकते हैं. इसके लिए केवल आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करना है और घर बैठे ही यह काम कर सकेंगे. एप में देखें कि क्या जानकारी मांगी जा रही है, उसी अनुसार आगे बढ़ें.

गरुड़ ऐप के माध्यम से होगा काम

अपने मतदाता परिचय पत्र में जो भी अपडेट करना है, उसे भी कर सकते है. मतदाता सूची में 33,82,910 निर्वाचकों के आधार लिंक करने का काम चल रहा है. इसकी जिम्मेवारी बीएलओ को दी गयी है. गरुड़ ऐप के माध्यम से वोटर आइकार्ड को लिंक किया जा रहा है. इसके लिए विशेष कैंप भी आयोजित की जा रही है.

वोटर आईटी कार्ड को आधार से लिंक करने की मुहिम शुरू

जिन बीएलओ शत-प्रतिशत आधार संग्रहण करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. वैसे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और उनके सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 90% से अधिक आधार संख्या का संग्रहण कर लिया जाता है, उन्हें भी जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा. चुनाव आयोग ने वोटर आईटी कार्ड को आधार से लिंक करने की मुहिम शुरू की है.

नहीं हो पायेगा एक से अधिक बार रजिस्टर्ड

चुनाव आयोग के मुताबिक इस मुहिम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में जो नाम हैं, वे सही है. इसके अलावा इससे पता चल सकेगा कि कोई शख्स एक से अधिक क्षेत्रों में मतदाता या एक ही क्षेत्र से एक से अधिक बार रजिस्टर्ड तो नहीं हैं.

ऐसे करें वोटर कार्ड से आधार नंबर लिंक

  • मोबाइल के प्ले स्टोर में जाएं

  • वोटर हेल्प लाइन इंस्टॉल करें

  • ऐप को खोलें

  • फॉर्म 6 ख सेलेक्ट करें

  • मोबाइल संख्या का पंजीकरण करें

  • मतदाता पहचान संख्या भरें

  • अपना राज्य सेलेक्ट करें

  • आगे बढ़ें

  • वोटर कार्ड का विवरणी देखें

  • अपना आधार संख्या अंकित करें

  • अपना स्थान अंकित करें

  • अपना विवरणी देखें

  • सबमिट करें

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन