उपेंद्र कुशवाहा से अब नहीं होगी कोई बात, बोले उमेश कुशवाहा- कार्यक्रम में शामिल होनेवालों पर होगी कार्रवाई

जदयू संसदीय बोर्ड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पटना में प्रस्तावित बैठक को लेकर जदयू सख्त हो गया है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अब उपेंद्र कुशवाहा से किसी तरह की बातचीत नहीं होगी. उनकी प्रस्तावित बैठक पार्टी की ओर से नहीं है.
पटना. जदयू संसदीय बोर्ड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पटना में प्रस्तावित बैठक को लेकर जदयू सख्त हो गया है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अब उपेंद्र कुशवाहा से किसी तरह की बातचीत नहीं होगी. उनकी प्रस्तावित बैठक पार्टी की ओर से नहीं है. इस बैठक में जो भी शामिल होगा, उसपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को पत्र जारी कर 19 और 20 फरवरी को पटना में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है.
उपेंद्र कुशवाहा की इस बैठक को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यदि कोई भी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी. हम लोगों की सभी पर नजर हैं. उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार का कोई भी कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल नहीं होगा. सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिये बगैर कहा कि जो व्यक्ति अपने स्वार्थ में अंधा हो और अवसरवादी हो, ऐसे लोगों का यही हश्र होता है. ऐसे लोग अपना राजनीतिक जमीन खो देते हैं.
उमेश कुशवाहा ने कहा कि जब उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी का विलय जदयू में किया था, तब उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी से दूर रखने का काम किया था. कभी भी अपने कार्यकर्ताओं को जदयू से जोड़कर नहीं रखा. सभी को महात्मा फूले से जोड़कर रखा गया. जो आदमी पार्टी के मर्यादा को तार-तार कर दिया हो, उनके बारे में हम और क्या कह सकते हैं. उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के संघर्ष की उपज की जदयू पार्टी है. हमें पूरा विश्वास है कि उनका कोई कार्यकर्ता उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में भाग नहीं लेगा. वैसे हम लोगों की नजर सभी पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




