नीतीश गये दिल्ली, आज होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Updated at : 31 Jul 2021 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश गये दिल्ली, आज होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की देर शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए. वह शनिवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे. पार्टी दफ्तर 07, जंतर मंतर में शाम चार बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में संगठन के मसले से लेकर यूपी चुनाव तक पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की देर शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए. वह शनिवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे. पार्टी दफ्तर 07, जंतर मंतर में शाम चार बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में संगठन के मसले से लेकर यूपी चुनाव तक पर चर्चा होगी.

दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आया हूं. यह पूछे जाने पर कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला होगा, नीतीश कुमार ने कहा कि कल जब बैठक होगी, तो सारी जानकारी मिल जायेगी.

मुख्यमंत्री रविवार को पटना लौटेंगे. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह भी हिस्सा लेंगे. इनके अलावा संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी के सभी सांसद व राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे.

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के नये अध्यक्ष के नामों पर भी चर्चा हो सकती है. अब तक की जानकारी के अनुसार यदि एक व्यक्ति एक पद के फाॅर्मूले के तहत मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की जगह किसी नये व्यक्ति को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है. ऐसे में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व उपेंद्र कुशवाहा के नामों के कयास लगाये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अंतिम क्षणों में कोई नया नाम भी सामने आ सकता है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन