दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार पहुंचे सदैव अटल, वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
Published by : Ashish Jha Updated At : 16 Aug 2023 6:10 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैव अटल पहुंचे. पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. नीतीश कुमार ने कहा कि जब 2018 में अटल जी का निधन हुआ था, तो मैं यहां आया ही था. लेकिन बीच में यहां नहीं आ पाया था.
दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार दोपहर करीब दो बजे अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे. दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी उनसे बहुत स्नेह करते थे. नीतीश ने कहा कि अटल जी ने मुझे केंद्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी थी. मुझे मुख्यमंत्री बनाने में उनकी भूमिका थी और जब मैं पहली दफे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहा था, तो वे शपथग्रहण समारोह में भी पहुंचे थे.
इधर, भाजपा नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के वाजपेयी प्रेम पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार एक तरफ अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करते हैं तो दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की परंपरा को नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं, जो अटल जी का समर्थन करते हैं, उनको नरेंद्र मोदी का भी समर्थन करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए