गोपालगंज में नीतीश कुमार ने दिया सख्त संदेश, शराब पीयोगे, तो मरोगे, बेचोगे तो मिलेगी सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2021 2:58 PM
मुख्यमंत्री ने शराबबंदी कानून पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि शराब का सेवन करना और उसका धंधा करना, दोनों अपराध है. उन्होंने कहा कि शराब पीयोगे, तो मरोगे और बेचोगे तो सजा मिलेगी.
गोपालगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के जरिये गोपालगंज से शराबबंदी कानून पर समाज को बड़ा संदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने शराबबंदी कानून पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि शराब का सेवन करना और उसका धंधा करना, दोनों अपराध है. उन्होंने कहा कि शराब पीयोगे, तो मरोगे और बेचोगे तो सजा मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानूना के पक्षधर में वो छात्र जीवन से हैं. शराब के खिलाफ अभियान चलाना बचपन से रहा. मेरे मन में था कि शराबबंदी होनी चाहिए, इसलिए शराब पीने के पक्ष में लोगों को जागरूक किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2015 में एक कार्यक्रम में था. हम अपनी बात रखने के लिए महिलाओं को बुलाये थे. उस भीड़ से महिलाओं की आवाज उठी कि शराब बंद हो.
महिलाओं की बात सुनने के बाद मैंने कहा था कि तीन माह बाद बिहार में चुनाव होना है. चुनाव जीतेंगे, सरकार बनेगी तो शराबबंदी कानून लागू करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नवंबर को सरकार बनी. 26 नवंबर 2015 को ही शराबंदी कानून लागू करने की योजना बनी.
इसके लिए पूरे तौर पर जागरूकता लायी जाये और शराबबंदी कानून लागू की जाये. अब जागरूक है समाज के लोगों को जागरूक करने की. उन्होंने जीविका दीदीयों से कहा कि शराब को लेकर जो भी शिकायतें आती हैं, उनको संबंधित लोगों तक पहुंचाइये, हर शिकायत पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










