Bihar News : डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मिले भूपेंद्र यादव, नए साल से पहले होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार? अटकलें तेज

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Dec 2020 8:01 PM

विज्ञापन

Nitish kumar Cabinet Reshuffle Latest News : बिहार में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी सुगबुगाहट तेज हो रही है. कल देर रात डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और बीजेपी प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव के बीच मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिल गया है. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Reshuffle : बिहार में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी सुगबुगाहट तेज हो रही है. कल देर रात डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) और बीजेपी प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) के बीच मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिल गया है. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई.

राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों की माना जाए तो आगामी दिनों में नीतीश कैबिनेट का विस्तार (Nitish Cabinet Vistar) होगा, जिसमें करीब 16 मंत्री शपथ लेंगे. हालांकि बीजेपी और जेडीयू कोटे से कितनी संख्या होगी? यह तय नहीं है. ऐसे में भूपेंद्र यादव और तारकिशोर प्रसाद के बीच हुई मुलाकात के बाद एक बार फिर नीतीश कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई है.

दोनों के बीच इन मुद्दों पर फंसा पेंच !– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी और जेडीयू के बीच संख्या को लेकर विवाद शुरु हो गया है. बताया जा रहा है कि जेडीयू आधी भागीदारी की मांग कर रही है. वहीं बीजेपी आनुपातिक भागीदारी की मांग पर अड़ी है.

खरमास के बाद ही संभव- सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार की बात अब मकर संक्रांति के बाद ही होगा. खरमास के कारण बीते एक महीने तक कैबिनेट नहींं किया जाएगा. हालांकि दोनों दलों के बीच कैबिनेट विस्तार पर सहमति नए साल से पहले ही किया जा सकता है.

अधिकतम 36 मंत्री- बता दें कि बिहार में अधिकतम 36 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं. वहीं वीआईपी और हम पार्टी को पहले से ही 1-1 पद मिल चुका है. बाकी के पदों पर जेडीयू और बीजेपी के बीच बंटवारा किया जाएगा.

Also Read: Bihar News : निरीक्षण के दौरान टेबल पर शराब देख भड़क उठीं DM , होटल को सील करने का दिया आदेश

Posted By : Avinish kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन