बिहार में खाद की किल्लत पर नीतीश ने जतायी चिंता, संसद में भी उठा मामला, जानिये केंद्र से क्या मिला आश्वासन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2021 4:11 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में खाद की किल्लत पर चिंता जतायी है. उन्होंने माना कि पूरे राज्य में खाद की क़िल्लत हैं. उन्होंने खुद केंद्रीय मंत्री से बातचीत की हैं, जिन्होंने अगले एक हफ़्ते में इसकी उपलब्धता सामान्य करने का वादा उन्हें किया हैं.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में खाद की किल्लत पर चिंता जतायी है. उन्होंने माना कि पूरे राज्य में खाद की क़िल्लत हैं. उन्होंने खुद केंद्रीय मंत्री से बातचीत की हैं, जिन्होंने अगले एक हफ़्ते में इसकी उपलब्धता सामान्य करने का वादा उन्हें किया हैं.
सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वाकई बिहार के किसानों को खाद की किल्लत से बहुत दिक्कत है. हमने केंद्र को सूचना दी है. केंद्र की ओर से आश्वासन दिया गया है कि आपूर्ति की जा रही है.
इधर, यह मामला अब राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया, तो संसद में भी यह मामला गूंज उठा.
सुपौल से जदयू सांसद दिलेश्वर कामत ने लोकसभा में बिहार में खाद की कमी का मामला उठाया है. उन्होंने कहा कि डीएबीपी खाद नहीं मिलने से रबी फसल की बुआई में देरी हो रही है. जदयू सांसद ने कहा बिहार में किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार में जल्द ही खाद की कमी को दूर किया जाए. ताकि किसान आसानी से रबी फसल की बुआई कर सकें.
मालूम हो कि बिहार के किसानों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. खरीफ सीजन में बेमौसम बारिश से नुकसान झेलने के बाद अब उन्हें डाय अमोनियम फॉस्फेट की किल्लत से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में रबी फसलों की बुआई चरम पर है, लेकिन भागदौड़ के बाद भी किसानों को डीएपी और यूरिया के बगैर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










