PHOTOS: भागलपुर में इंजीनियर की काली कमाई देखकर रह जाएंगे दंग, नोटों के बंडल व गहनों की देखें तस्वीरें..

Updated at : 27 Jul 2023 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भागलपुर में इंजीनियर की काली कमाई देखकर रह जाएंगे दंग, नोटों के बंडल व गहनों की देखें तस्वीरें..

आय से अधिक संपत्ति अर्जन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को निगरानी ब्यूरो ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर पर छापेमारी की. इस दौरान करीब एक करोड़ रूपए कैश और गहने व संपत्ति के कागजात वगैरह मिले.

विज्ञापन
undefined

भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, भागलपुर के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सह पथ निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा के घर पर पहुंची.

undefined

भागलपुर के हनुमान नगर स्थित घर पर छापेमारी के लिए जब निगरानी की टीम बुधवार को पहुंची तो हर तरफ चर्चे का बाजार गरम हो गया. इंजीनियर के आलिशान घर में टीम ने दबिश डाली.

undefined

अभियंता के घर की जब तालाशी ली गयी तो निगरानी विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए. इंजीनियर के पास काली कमाई के रूप में करीब एक करोड़ कैश, गहने व संपत्ति के कागजात वगैरह मिले.

undefined

छापेमारी के दौरान जब बड़ी मात्रा में कैश बरामद हो गए तो इसकी गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगवाना पड़ गया.

undefined

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि इंजीनियर श्रीकांत शर्मा ने अवैध व नाजायज तरीके से अपनी आय से अत्यधिक अपने व अपने परिजनों के नाम से संपत्ति अर्जित की है. इसके बाद ब्यूरो ने गुप्त तरीके से इसका सत्यापन कराया गया था.

undefined

छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम को इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर से 67.5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात मिले.

undefined

निगरानी ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घर पर तलाशी के दौरान इंजीनियर शर्मा के घर से दो ब्रीफकेस बरामद किये गये हैं. उन्हें खोला गया तो उसमें करीब एक करोड़ रुपए नकद मिले.

undefined

श्रीकांत शर्मा के ठिकाने से 18 कैरेट के 709.240 ग्राम के सोने के जेवरात भी मिले हैं. इसकी कीमत 31 लाख 63 हजार 210 रुपये आंकी गयी है. 24 कैरेटे के सोने का बिस्कुट और सोने का टुकड़ा भी मिला है जिसका वजन 580.5 ग्राम और मूल्य करीब 34 लाख 53 हजार 975 रुपये लगाया गया है.

undefined

तलाशी के दौरान निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इंजीनियर के घर से 18 बैंक पासबुक, 10 पाॅलिसी में निवेश के दस्तावेज के साथ ही 20 भू-खंडों के दस्तावेज बरामद किये.

undefined

इंजीनियर श्रीकांत शर्मा को सामने बैठाकर निगरानी की टीम पूछताछ करती रही.

undefined

सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर से करीब 98 लाख रुपये कैश बरामद किए गए. ट्रॉली बैग में बंद नोटों का बंडल देखकर सभी दंग रह गए.

undefined

निगरानी की टीम ने मौके पर से तीन किलो 230 ग्राम चांदी के जेवरात भी बरामद किये. निगरानी के अनुसार इनका मूल्य एक लाख 33 हजार 237 रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन