बिहार में बनेंगे नये ईको टूरिज्म स्पॉट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेज प्रताप को दिये ये टास्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2022 10:21 AM
बिहार में नये ईको टूरिज्म स्पॉट बनेंगे. विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वन एंव पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव को यह नया टास्क दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में वन आवरण बढ़कर 17 प्रतिशत तक पहुंचाया जाये.
पटना. बिहार में नये ईको टूरिज्म स्पॉट बनेंगे. विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वन एंव पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव को यह नया टास्क दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में वन आवरण बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है. उसे 17 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया जाये. साथ ही इको टूरिज्म के विकास के लिए नए स्थलों को चिन्हित किया जाये. नीतीश कुमार ने कहा कि टूरिज्म के विकास से राज्य में आनेवाले पर्यटकों की संख्या सहित स्थानीय लोगों की भी आमदनी बढ़ेगी.
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार में जो पर्यटन स्थल विकसित किये गये हैं, उसके अतिरिक्त अन्य स्थलों का चयन करें. साथ ही उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करें. नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. पर्यटक स्थलों तक की सड़कों के मेंटेनेंस का भी विशेष ध्यान रखें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राज्य का हरित आवरण क्षेत्र नौ प्रतिशत रह गया था. वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की शुरुआत की गयी. 24 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 22 करोड़ पौधे लगाये गये. बड़ी संख्या में पौधारोपण किये जाने से राज्य का हरित आवरण क्षेत्र बढ़कर अब 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है. जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत वर्ष 2019 में की गयी. इसमें सभी जिलों में अधिक से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है. राजगीर, गया और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए बीज डाला गया जिससे वृक्षों की संख्या बढ़ी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का हरित आवरण क्षेत्र कम से कम 17 प्रतिशत तक करने के लिए तेजी से और पौधारोपण कराएं. उन्होंने बताया कि क्लाइमेट चेंज को लेकर संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल-जीवन-हरियाली के संबंध में संबोधित करने का मौका मिला था. उसमें मैंने इसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी थी.
उन्होंने कहा कि राजगीर और बाल्मिकीनगर पर्यटकों को काफी आकर्षित कररहा है. पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के लिए आवागमन को सुगम बनाया गया है और उनकी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










