NEET Paper Leak: पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी से हटी रोक, अब होगी ये कार्रवाई
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Dec 2024 8:27 AM
NEET Paper Leak: पेपर लीक के कई मामलों में आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ अब कुर्की जब्ती करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी. आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा दी गयी है.
NEET Paper Leak: बिहार में पेपर लीक के कई मामलों में आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ अब कुर्की जब्ती करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी. पुलिस मुख्यालय के अनुसार आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा दी गयी है. इसके साथ ही बीपीएससी परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में आरोपित तत्कालीन डीएसपी रंजीत कुमार रजक के विरुद्ध भी जल्द अभियोजन की अनुमति लेकर चार्जशीट दर्ज होगी.
पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इओयू डीआइजी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि पेपर लीक के अन्य मामलों में आरोपित विशाल चौरसिया, सिकंदर यादवेंदु सहित अन्य लोकसेवकों व निजी व्यक्तियों की चल-अचल संपत्ति जब्त किये जाने को लेकर प्रक्रिया जारी है.
तीन कोचिंग संस्थान इओयू के सीधे रडार पर
अधिकारियों ने बताया कि पेपर लीक मामले में कई कोचिंग संस्थान भी इओयू के रडार पर हैं. डीआइजी ने कहा कि खास कर दो-तीन कोचिंग संस्थानों की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है. उनके खिलाफ जल्द वारंट जारी कर कार्रवाई हो सकती है. एडीजी इओयू सुनील कुमार ने बताया कि लीक प्रश्न पत्र मामले में जिनके पास प्रश्न पत्र पाया जाएगा, उनको संस्थागत अपराधी मानते हुए कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगने वाले लोगों के विरुद्ध भी साइबर एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई होगी.
दो हफ्ते में 150 से अधिक अभियुक्तों के विरुद्ध होगी चार्जशीट
डीआइजी ने बताया कि इओयू ने 2012 से अब तक 10 कांड दर्ज किये हैं, जिनमें 545 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है. इनमें से 249 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है. डीआइजी ने उम्मीद जतायी कि अगले दो हफ्ते में चार्जशीटेड अभियुक्तों की संख्या 400 पार कर जायेगी. बीपीएससी मामले में प्रश्न पत्र लीकेज का कोई साक्ष्य नहीं एडीजी मुख्यालय ने कहा कि बीपीएससी मामले में प्रश्नपत्र लीकेज का कोई साक्ष्य नहीं मिला है. परीक्षा के दौरान जो हंगामा हुआ, उस मामले में कार्रवाई को लेकर पटना जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सक्षम है.
Also Read: बिहार के लाल को विदेश में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, नक्सल इलाके में रहकर की थी पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










