मानवता की सेवा के लिए युवा आगे आएं : डॉ आरपी साहू

Updated:
विज्ञापन
मानवता की सेवा के लिए युवा आगे आएं : डॉ आरपी साहू

रेड क्रॉस सोसाइटी का 148वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

विज्ञापन

रेड क्रॉस सोसाइटी का 148वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नवादा शाखा ने नयी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की रखी मांग प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. रेडक्रॉस सोसाइटी का 148वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. युवाओं से इससे जुड़कर समाजसेवा के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया गया. यूनिटी इन ह्यूमैनिटी थीम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक सर हेनरी ड्यूनेंट की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की नवादा शाखा के चेयरमैन डॉ आरपी साहू ने कहा कि रेडक्रॉस समाज के कमजोर व जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है. युवाओं को इससे जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए. इस कार्यक्रम में सर हेनरी ड्यूनेंट के जीवन, उनके विचारों एवं रेड क्रॉस आंदोलन की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि सेवा, त्याग और मानवता ही रेड क्रॉस की वास्तविक पहचान है. इस कार्यक्रम में नवादा जिले के लिए एक नयी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी. साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, आपदा राहत एवं सामाजिक सेवा से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. जिलाधिकारी से रेडक्रॉस भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव प्रिया शंकर सिन्हा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश बर्मन, सदस्य वजीर प्रसाद, नित्यानंद प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, कृष्ण मोहन प्रसाद आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन