कार व बाइक की टक्कर में युवक घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
कार व बाइक की टक्कर में युवक घायल, रेफर

कार व बाइक की टक्कर में युवक घायल, रेफर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रजौली. थाना क्षेत्र के बांके मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम को एक कार और बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ स्नेहल ने बताया कि घायल बाइक सवार युवक की पहचान करमडीहा गांव निवासी बृजनंदन चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है. घायल युवक के सिर, हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आयी हैं. घायल युवक को सदर अस्पताल रेफर किया गया है. अस्पताल परिसर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बाइक से रजौली से बांके मोड़ होते फोरलेन पर बने अवैध कट को पार कर घर जा रहा था. इसी क्रम में नवादा की ओर से आ रही कार व बाइक में टक्कर हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची औ आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन