ePaper

सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल : प्रमोद चंद्रवंशी

Updated at : 06 Jun 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल : प्रमोद चंद्रवंशी

सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल : प्रमोद चंद्रवंशी

विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

भाजपा जिला कार्यालय में केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता व मंच संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद व बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित हुए. कार्यशाला का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. कार्यशाला के पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में पौधारोपण किया गया.

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में सर्व समाज, सर्व समुदाय के हित की योजनाओं के संबंध में आम आवाम को हर पंचायत, कस्बा, टोलों में जाकर बताएं. जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय में बताया. साथ ही कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि आप सभी योजनाओं के विषय में आम जन को बताएं.

11 साल बेमिसाल कार्यक्रम में जिला संयोजक अभिजीत सिन्हा ने मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल में जल्द कार्यशाला करने के लिए निवेदन किया. कार्यशाला में पूर्व विधायक कन्हैया रजवार व निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. कार्यशाला में जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, गौरव सांडिल्य, नंद किशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विनोद भोली, नीतू गुप्ता, तेजस सिंहा, प्रमोद चंद्रवंशी, मुकेश कुमार, जिला मंत्री निशा राजवंशी, शिव यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी, कोषा अध्यक्ष विश्वास सिंह बीसू, जिला प्रवक्ता कुंदन प्रभाकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन निवास, मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, मनीष कुमार सिंहा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, सोशल मीडिया संयोजक संदीप कुमार, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यक्रम संयोजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन