ePaper

पोल्ट्री फार्म से मध्य प्रदेश का मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, सघन तलाश जारी

Updated at : 04 Jan 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म से मध्य प्रदेश का मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, सघन तलाश जारी

Nawada news. थाली थाना अंतर्गत जयपुर गांव स्थित लक्ष्मी पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला एक मजदूर 31 दिसंबर 2025 की रात से रहस्यमय ढंग से लापता है.

विज्ञापन

आपसी लड़ाई-झगड़े के बाद विगत 31 दिसंबर की रात से गायब है सरताज जंगलों में खोजबीन कर रही पुलिस-फॉरेंसिक टीम, रीवा परिजन पहुंचे गोविंदपुर कैप्शन:- थाली थाने में मौजूद परिजन. प्रतिनिधि, गोविंदपुर थाली थाना अंतर्गत जयपुर गांव स्थित लक्ष्मी पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला एक मजदूर 31 दिसंबर 2025 की रात से रहस्यमय ढंग से लापता है. थाली थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा जयपुर के आसपास के जंगलों में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. प्रभारी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी ने बताया कि जयपुर स्थित लक्ष्मी पोल्ट्री फार्म में कुल 20 से 25 मजदूर कार्यरत हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के रहने वाले आठ मजदूरों का एक ग्रुप भी शामिल है. इसी ग्रुप का एक मजदूर मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत गुढ़ थाना क्षेत्र के कौवाढान गांव निवासी छोटे लाल साकेत का 32 वर्षीय पुत्र सरताज 31 दिसंबर की रात से गायब है. थानाध्यक्ष के अनुसार, 31 दिसंबर की रात पोल्ट्री फार्म में काम कर रहे मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर आपसी नोक-झोंक हुई थी. इसी विवाद के बाद रात करीब एक बजे सरताज एक अन्य मजदूर के साथ पोल्ट्री फार्म से निकल गया. बाद में उनमें से एक मजदूर मिल गया, लेकिन सरताज अब तक लापता है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता मजदूर के चार अन्य साथियों को थाने में बुलाकर लगातार पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि सरताज के संबंध में कोई ठोस जानकारी मिल सके. वहीं, फॉरेंसिक टीम द्वारा भी संभावित स्थानों से तकनीकी साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं. इधर, पोल्ट्री फार्म संचालक विष्णुदेव वर्मा के पुत्र पंकज कुमार वर्मा ने लापता मजदूर की सकुशल बरामदगी को लेकर विगत एक जनवरी को थाली थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के रहने वाले आठ मजदूरों का यह समूह करीब 20 दिन पहले ही जयपुर स्थित पोल्ट्री फार्म में काम करने आया था. इनमें से एक मजदूर लापता है. अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि थाली थाने में मिसिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है. लापता मजदूर की खोजबीन लगातार की जा रही है. मजदूर के आपस में लड़ाई-झगड़े का मामला है, जो यह अनुसंधान का विषय है. उन्होंने बताया कि इस मामले में रजौली सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी है, जो अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद लापता मजदूर के परिजन भी मध्य प्रदेश से थाली थाना पहुंच चुके हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सरताज को खोजने की गुहार लगायी है. पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले में हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं और खोजबीन का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर पैनी नजर बनाये हुए है और लापता मजदूर की बरामदगी तक अभियान जारी रखने की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

JAVED NAJAF is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन