Rajauli News: बिना बारिश और कड़ी धूप में घंटों गुल रही बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश
नवादा जिले के रजौली में बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. कड़ी धूप के बावजूद 6 से 8 घंटे तक बिजली गायब रहने से कारोबार और सरकारी दफ्तरों का काम भी ठप पड़ गया है.
Nawada News: नवादा जिले के रजौली में मौसम साफ रहने, आसमान में बादल न होने और कड़ी धूप के बावजूद रजौली मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही. इस अघोषित बिजली कटौती ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.
6 से 8 घंटे तक गायब रही बिजली, कारोबार और दफ्तर प्रभावित
स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली विभाग की ओर से करीब 6 से 8 घंटे तक बिजली गायब रही. बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों कटौती किए जाने से दुकानदारों का कारोबार ठप पड़ रहा है. कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरण न चल पाने से सरकारी दफ्तरों व निजी संस्थानों के कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
शिकायत करने पर फोन न उठाने और अमर्यादित व्यवहार का आरोप
उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के शिकायत नंबर पर कॉल करने पर या तो फोन नहीं उठाया जाता या फिर उठाने पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. लोगों ने बिजली कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ओर से कटौती की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए