लूडो खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
लूडो खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

मामूली कहासुनी ने लिया बड़ा रूप, गांव में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

मामूली कहासुनी ने लिया बड़ा रूप, गांव में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात प्रतिनिधि, अकबरपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्यामदेव यादव के 15 वर्षीय पुत्र विक्रम यादव और मो मोजीम मिस्त्री के पुत्र मो दिलशान के बीच लूडो खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी. शुरुआत में इसे सामान्य विवाद मानकर नजरअंदाज किया गया, लेकिन धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और दोनों पक्षों के परिजन भी इसमें शामिल हो गये. बताया जाता है कि मो मोजीम मिस्त्री के पुत्र मो दिलबर और रिकु देवी, पति रंजीत यादव के बीच भी विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया. महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गये, जबकि कई लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए घरों में दुबक गये. सूचना मिलते ही अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा, बीडीओ राधा रमण मुरारी व सीओ संजय कुमार प्रसाद मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत कराया. एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की पुनः घटना को रोका जा सके. घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी बनाये हुए हैं.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन