ePaper

वित्तरहित कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Updated at : 25 Feb 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
वित्तरहित कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

वारसी कॉलेज पांडेय गंगौट के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन

वारसी कॉलेज पांडेय गंगौट के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने जतायी नाराजगी प्रतिनिधि, कौआकोल. प्रखंड के वारसी कॉलेज पांडेयगंगौट सहित सभी मान्यता प्राप्त अनुदानित कॉलेजों में बुधवार को वेतन, पेंशन व बकाये अनुदान के भुगतान की मांग को लेकर संस्था के शिक्षकों व कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया है. इसकी जानकारी देते हुए वारसी कॉलेज के प्राचार्य सह वित्तरहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ बिपिन सिन्हा ने बताया कि संगठन के आह्वान पर वित्त रहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का कार्य किया है. उन्होंने बताया कि वित्तरहित शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से मुख्य मांगों में वित्त रहित अनुदानित शिक्षकों-कर्मचारियों को अनुदान के बदले वेतन देने, सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारियों को पेंशन देने, सात वर्षों के बकाये अनुदान का भुगतान माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता बहाल रखने आदि मुख्य मांगों को लेकर किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार की उपेक्षा के कारण वित्तरहित शिक्षा कर्मियों के भुखमरी का शिकार होने का आरोप लगाया है. शिक्षक नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राहत के रूप में मिलने वाला अनुदान भी पिछले सात वर्षों से बकाया है. वेतन एवं अनुदान की आशा में शिक्षाकर्मी लगातार सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं. शिक्षकों ने सभा के माध्यम से राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर संकट का हल जल्द नहीं निकाला गया, तो बाध्य होकर बिहार के वित्तरहित शिक्षक कर्मचारी निर्णायक संघर्ष के लिए आवश्यक कदम उठायेंगे.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन