जमुई के गरही डैम में डूबे कौआकोल के दो युवक, गयी जान

Edited by ASHUTOSH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Nawada News. नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत इटपकवा गांव के दो युवकों की जमुई के गरही डैम में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

दोस्त को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा, इटपकवा गांव के रहने वाले थे दोनों जमुई के खैरा में पिकनिक मनाने गये थे पांच दोस्त, परिजनों में मचा कोहराम कैप्शन- डैम से निकले शवों को घेरे हुए ग्रामीण. – दोनों मृतक युवकों का फाइल फोटो जमुई के गरही डैम में डूबे कौआकोल के दो युवक, मौत प्रतिनिधि, कौआकोल/नवादा/जमुई नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत इटपकवा गांव के दो युवकों की जमुई के गरही डैम में डूबने से मौत हो गयी. यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब पांच दोस्तों का एक समूह जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित गरही डैम घूमने गया था. मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अफजल अंसारी (पिता मुन्नीवर अंसारी) और 21 वर्षीय समीर अंसारी (पिता सरफराज अंसारी) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घूमने के दौरान सभी युवक डैम में नहाने के लिए उतरे. इसी बीच अफजल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. अपने जिगरी दोस्त को डूबता देख समीर ने उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे पानी में छलांग लगा दी. पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण समीर भी खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते दोनों युवक आंखों से ओझल हो गये. साथ मौजूद अन्य दोस्तों शाहबाज, आदिल और अयान के शोर मचाने पर स्थानीय नाविक और ग्रामीण जुटे. करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले सर्च अभियान के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की खबर इटपकवा गांव पहुंची, तो घर में चीख-पुकार मच गयी. एक ही गांव के दो होनहार युवकों की असमय मौत से हर आंख नम है. ग्रामीण इस बात से स्तब्ध हैं कि खुशी के पल चंद मिनटों में मातम में बदल गये.

विज्ञापन
ASHUTOSH KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHUTOSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन