सड़क लूटकांड में दो लुटेरे गिरफ्तार
Updated at : 27 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा न्यूज : कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
विज्ञापन
नवादा न्यूज : कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
वारिसलीगंज.
स्थानीय थाना कांड संख्या 47/25 के फरार दो लुटेरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि उक्त कांड के फरार आरोपितों को टेक्निकल टीम एवं मानवीय सहयोग के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में थाना क्षेत्र की पैंगरी पंचायत स्थित दरियापुर-शेखपुरवा गांव निवासी स्व भरत यादव के पुत्र संतोष कुमार व योगेंद्र यादव के पुत्र राजबल्लभ कुमार उर्फ राजबल्लमी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं, दोनों आरोपितों के पास से लूट के दो मोबाइल भी जब्त हुए. इसकी जानकारी पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस कांड में संलिप्त शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें कि वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर स्थित दौलतपुर पेट्रोल पंप के पास 23 जनवरी 2025 की रात चैनपुरा गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार से 15 हजार रुपये नकदी, एक सोने की चेन एवं कीमती मोबाइल लुटेरों ने लूटा था. बाद में पीड़ित रौशन ने वारिसलीगंज थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




