नवादा में ट्रक का रस्सी टूटने से उपचालक घायल, अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में इलाजरत घायल उपचालक | Prabhat Khabar Network
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रक पर धान लोड करने के दौरान रस्सी टूट गई. इस हादसे में उपचालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान कोडरमा जिले के सोनू कुमार के रूप में हुई है.
Nawada News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के तारगीर गांव में ट्रक पर धान लोड करने के दौरान रस्सी टूटने से एक उपचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल उपचालक को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. गुलाम अनीश ने बताया कि घायल की पहचान कोडरमा जिले के तिलैया निवासी रामवृक्ष चौहान के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. घायल के सिर फट गया था,जिसका प्राथमिक इलाज कर जरूरी सुई व दवाइयां दी गई है. वहीं घायल सोनू ने बताया कि वह ट्रक पर धान लोड करके तिरपाल बांध रहे थे. इसी बीच रस्सी टूट जाने से वह जमीन पर गिर पड़ा और सिर फट गया. घायल का इलाज अस्पताल में चिकित्सक की निगरानी में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










