भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से जनजीवन प्रभावित

42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोगों को सताने लगी उमस और लू
फोटो कैप्शन- धूप से बचाव करती स्कूल की लड़कियां 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोगों को सताने लगी उमस और लू प्रतिनिधि, मेसकौर मेसकौर प्रखंड में भीषण पानी की किल्लत के बीच बढ़ते तापमान ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार और रविवार को तेज धूप तथा गर्म हवाओं के कारण जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. रविवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप रही. दोपहर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचते ही गर्मी और उमस के चलते लोगों को पसीना, थकान और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा. बाजारों में भी सुबह और शाम के समय ही हल्की रौनक देखने को मिल रही है. बढ़ते तापमान का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक देखा जा रहा है. लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडी जगहों का सहारा ले रहे हैं. बिजली की खपत भी बढ़ गई है, क्योंकि कूलर और एसी का उपयोग अधिक किया जा रहा है. मेसकौर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुबीर कुमार ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. हल्का और संतुलित भोजन करें. धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें. ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










