राजकीय डिग्री कॉलेज रोह में ऑन स्पॉट नामांकन 30 जुलाई तक, प्राचार्य ने समय पर आवेदन की अपील की

राज्यकीय डिग्री कॉलेज रोह | Prabhat Khabar Network
राजकीय डिग्री कॉलेज, रोह में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए 'ऑन स्पॉट' नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह अवसर 30 जुलाई तक उपलब्ध है, जिससे वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो पहले किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए थे.
Nawada News: मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के निर्देशानुसार राजकीय डिग्री कॉलेज, रोह में स्नातक (CBCS) सत्र 2026-30 में रिक्त सीटों पर 'ऑन स्पॉट' नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि मेरिट सूची के आधार पर ऑनलाइन नामांकन पूरा होने के बाद बची हुई सीटों पर यह नामांकन कराया जा रहा है, जो 22 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलेगा.
छूट गए छात्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में करें आवेदन
प्राचार्य अशोक कुमार ने जानकारी दी कि जिन अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन पहले से स्वीकृत है, लेकिन किसी कारणवश उनका दाखिला नहीं हो सका था, वे तय समय-सीमा के भीतर कॉलेज पहुंचकर ऑन स्पॉट नामांकन करा सकते हैं. इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नामांकन शुल्क और सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ कॉलेज में उपस्थित होना अनिवार्य होगा.
1 अगस्त तक विश्वविद्यालय में जमा होगी नामांकित छात्रों की सूची
उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए ऑन स्पॉट नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है. नामांकित विद्यार्थियों की सूची तैयार कर 1 अगस्त 2026 तक विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण (DSW) कार्यालय में जमा कर दी जाएगी. प्राचार्य ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










