चुनावी गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग का दिया प्रशिक्षण
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 7:49 PM
NAWADA NEWS.बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशिक्षण कोषांग के तत्वावधान में डीआरडीए सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
बिहार विधानसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशिक्षण कोषांग के तत्वावधान में डीआरडीए सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण का फोकस निर्वाचन से जुड़ी सैद्धांतिक जानकारी, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन व विभिन्न आइटी एप्लिकेशनों के प्रभावी उपयोग पर रहा. कार्यक्रम में निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने भाग लिया. जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया. साथ ही इवीएम संचालन की जानकारी देते हुए मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया. आइटी मैनेजर ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें सी विजिल, इएसएमएस, सुविधा, सुगम, समाधान व एनकॉर जैसे एप्लिकेशनों के उद्देश्य, संचालन विधि व चुनावी कार्यों में उनकी भूमिका पर जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान यह विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि चुनावी गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, आचार संहिता के पालन की निगरानी, अनुमोदन प्रक्रिया, शिकायत निवारण एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग जैसे कार्यों में आइटी एप्लीकेशनों की भूमिका महत्वपूर्ण है. इन डिजिटल साधनों के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










