ePaper

ओवरलोड ट्रक व भारी वाहनों से बरेब- गोविंदपुर सड़क पर लगता है जाम, ग्रामीण परेशान

Updated at : 01 Jan 2026 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक व भारी वाहनों से बरेब- गोविंदपुर सड़क पर लगता है जाम, ग्रामीण परेशान

NAWADA NEWS.प्रखंड क्षेत्र की बरेब–गोविंदपुर सड़क पर बरेब चौक के समीप दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन – बरेब- गोविंदपुर सड़क पर लगा जाम प्रतिनिधि, अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र की बरेब–गोविंदपुर सड़क पर बरेब चौक के समीप दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है. बरेब व नेमदारगंज बाजार इन दिनों लगातार गंभीर जाम की समस्या से जूझ रहा है. इसका मुख्य कारण लेदहा से उत्तर बिहार की ओर जाने वाले बालू लदे ट्रकों का अत्यधिक परिचालन बताया जा रहा है. भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से इस मार्ग पर दबाव काफी बढ़ गया है. नतीजतन बाजार क्षेत्र में दिनभर जाम लगा रहता है और आवागमन बाधित हो रहा है. सबसे अधिक परेशानी बरेब चौक और नेमदारगंज चौक पर देखने को मिलती है. बरेब चौक पर मोड़ होने के कारण बड़े ट्रक अक्सर फंस जाते हैं. इससे कुछ ही मिनटों में पूरे बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. वहीं नेमदारगंज चौक पर तीन मुहाना होने के कारण अकबरपुर व नवादा की ओर मुड़ने वाले ट्रकों से लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है. यदि विपरीत दिशा से भी ट्रक आ जाए तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं. इस समस्या को लेकर पूर्व मुखिया संतोष कुमार व सरपंच दिलीप कुमार पांडेय ने प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की है. पूर्व मुखिया ने कहा कि बाजार के सुचारू संचालन और आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन को शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि लगातार लग रही जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन