पत्नी के झगड़े से तंग आकर पति ने खाया जहर, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
पत्नी के झगड़े से तंग आकर पति ने खाया जहर, हालत नाजुक

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र की जोगियामारण पंचायत के भड़रा गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया. इस दौरान पति ने गुस्से में आकर घर में रखे चूहा मारने की दवा खा ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रजौली

थाना क्षेत्र की जोगियामारण पंचायत के भड़रा गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया. इस दौरान पति ने गुस्से में आकर घर में रखे चूहा मारने की दवा खा ली. जहर खाने के बाद युवक की स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने पीड़ित युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ अनुज कुमार ने बताया कि भड़रा गांव निवासी गांगाे रविदास के पुत्र चंदन कुमार ने विषाक्त चीज का सेवन कर लिया है. युवक का इलाज कर जरूरी दवाइयां दी गयी है. अस्पताल परिसर में मौजूद युवक की चाची मीना देवी ने बताया कि कुछ दिनों से पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था. झगड़ा को खत्म करने के दौरान युवक ने पत्नी को डराने के लिए घर में रखा चूहे की दवाई को खा लिया. जहर खाने के बाद युवक की स्थिति बिगड़ने लगी,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पीड़ित युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा बाहर रहकर काम करता था, वह अपनी पत्नी व दो बच्चों को साथ रखता था. दो-तीन महीने पहले बेटे ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाया था,जिसके कारण वह बाहर कमाने नहीं गया. इसी को लेकर बेटे और बहू के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. शनिवार को झगड़ा ज्यादा बढ़ा और बेटे ने चूहे मारने की दवा खा ली. अस्पताल परिसर में पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने कहा कि पति-पत्नी के बीच का मामला है, इसलिए वे पुलिस केस करने के इच्छुक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन