अवैध गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर जब्त
Author Ashutosh kumar
Updated:
विज्ञापन

चालकों व मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चालकों व मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.
बालू के अवैध खनन तथा अवैध गिट्टी परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. बीते सप्ताह भर के आंकड़ों पर गौर करें, तो नवादा जिला खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व में बुधवार को चौथी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. अवैध गिट्टी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. खनन विभाग और रजौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्राणचक मोड़ के समीप एनएच-20 पर अवैध गिट्टी का परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. साथ ही अकबरपुर पुलिस के सहयोग से पटना-रांची मार्ग एनएच-20 पर केंदुआ गांव के समीप अवैध गिट्टी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को की गयी दोनों ही कार्रवाई के दौरान छापेमारी टीम को देख ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहे. इसके बाद ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. साथ ही रजौली व अकबरपुर थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र सौंप कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दोनों मामले में पुलिस कांड दर्ज कर जांच में जुट गयी है.क्या कहते हैं अधिकारी
खान निरीक्षक नवादा संतोष प्रकाश झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रजौली थाना क्षेत्र से अवैध गिट्टी परिवहन करते दो ट्रैक्टरों और अकबरपुर थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर को संबंधित थाने की पुलिस के सहयोग से जब्त किया गया है. इस कार्रवाई के उपरांत संबंधित थानों में फरार ट्रैक्टर चालकों और मालिकों के विरुद्ध खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










