स्कूल का ताला तोड़ 18 मॉनिटर व प्रोजेक्टर की चोरी

Updated:
विज्ञापन
स्कूल का ताला तोड़ 18 मॉनिटर व प्रोजेक्टर की चोरी

स्कूल का ताला तोड़ 18 मॉनिटर व प्रोजेक्टर की चोरी

विज्ञापन

काशीचक.

शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौक स्थित रामफल सिंह इंटर विद्यालय के स्मार्ट क्लास में ताला तोड़कर रविवार की देर संध्या को लाखों के सामान की चोरी कर ली गयी. चोरी की घटना का पता तब चला, जब नाइट गार्ड पंकज कुमार अपने घर से खाना खाकर ड्यूटी पर विद्यालय पहुंचा. पाया कि स्मार्ट क्लास का ताला टूटा हुआ है. नाइट गार्ड पंकज ने बताया कि अविलंब 112 पर कॉल कर थाने को सूचना दी. 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली. इस संबंध में विद्यालय के प्रधान सुदर्शन प्रसाद सिंह ने बताया कि नाइट गार्ड के द्वारा देर शाम 9:30 बजे सूचना दी गयी कि विद्यालय में ताला तोड़कर 19 मॉनिटर एवं एक प्रोजेक्टर की चोरी कर ली गयी है. इसकी सूचना थाने को दी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय प्रधान की लिखित शिकायत पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है. उन्होंने कहा कि चोरी की प्राथमिक दर्ज कर जांंच शुरू कर दी गयी है. विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा बंद रहने के कारण फुटेज नहीं मिल सका है. सभी कर्मचारियों से पूछताछ की जायेगी.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन