एनएच 20 पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 11 Jul 2025 9:54 PM

विज्ञापन

Nawada news. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एचएच) 20 पर एक ट्रैक्टर व ट्रक में टक्कर हो गयी. जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गयी.

विज्ञापन

फोटो-सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस. ट्रैक्टर सहित ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस नवादा कार्यालय. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एचएच) 20 पर एक ट्रैक्टर व ट्रक में टक्कर हो गयी. जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गयी. ट्रैक्टर पर सीमेंट लदा हुआ था, जो वारिसलीगंज से सीमेंट लेकर नवादा जा रहा था. इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर गांव निवासी स्व सरयुग मांझी के बेटे अरविंद मांझी के रूप में हुई है. चालक की मौत सुन परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया. ट्रक चालक सहित अन्य फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन