नक्सली कांड में आठ साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने वर्षों पुराने नक्सली कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर गांव निवासी स्वर्गीय शंकर रवानी के पुत्र बिहारी रवानी उर्फ श्याम बिहारी चंद्रवंशी के रूप में हुई है
सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, औरंगाबाद का इनामी नक्सली आरोपित जुझारपुर से धराया आरोपित बिहारी रवानी औरंगाबाद के गोह का निवासी, पूछताछ के बाद गया जेल प्रतिनिधि, सिरदला पुलिस ने वर्षों पुराने नक्सली कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर गांव निवासी स्वर्गीय शंकर रवानी के पुत्र बिहारी रवानी उर्फ श्याम बिहारी चंद्रवंशी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सिरदला थाना कांड संख्या 264/2016 में बिहारी रवानी नामजद आरोपित था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी. उसके विरुद्ध नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित अपने क्षेत्र में छिपकर रह रहा है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि नक्सली कांडों में शामिल फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे नक्सली मामलों की जांच को मजबूती मिलेगी. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










