शताब्दी वर्ष के संकल्प के साथ रजौली की चौखटों तक पहुंचा संघ का संदेश
Published by : KR MANISH DEV Updated At : 20 Jan 2026 6:03 PM
अनुभवी कारसेवकों ने संभाली जनसंपर्क की कमान
अनुभवी कारसेवकों ने संभाली जनसंपर्क की कमान प्रतिनिधि, रजौली. रजौली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान अपनी पूरी भव्यता और जोश के साथ गतिमान है. 11 जनवरी से विधिवत प्रारंभ यह सघन अभियान आगामी 31 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर जन-जन को राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के सूत्र में पिरोना है. इस ऐतिहासिक अभियान की कमान रजौली के उन समर्पित और अनुभवी व्यक्तित्वों ने संभाल रखी है, जिन्होंने पूर्व के आंदोलनों और कारसेवा में अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया था. वर्तमान में खंड संचालक दिलीप कुमार, खंड कार्यवाह विजय आर्या के अलावे मनोज बहरपुरिया, सतेंद्र कुमार, विनोद आर्या, घप्पू सिंह, दीपक कुमार व अशोक सक्सेना के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टोलियां रजौली प्रखंड के प्रत्येक गांव, मुहल्ले और घर-घर तक पहुंचकर एक जीवंत संपर्क स्थापित कर रही हैं. इन अनुभवी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अभियान को न केवल वैचारिक मजबूती प्रदान कर रही है, बल्कि आम जनमानस के बीच संगठन के प्रति विश्वास को और गहरा कर रही है. इस अभियान के दौरान ये टोलीबद्ध कार्यकर्त्ता हर घर की दहलीज पर संघ का प्रतीक कैलेंडर और विशेष स्टिकर लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जो आने वाले समय में संगठन की गौरवशाली विरासत और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों का स्मरण कराते रहेंगे. स्थानीय स्तर पर इस पहल को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है, जहां स्वयंसेवकों द्वारा दिए जा रहे संदेशों को लोग न केवल उत्साहपूर्वक सुन रहे हैं, बल्कि इस शताब्दी यात्रा के साक्षी बनने को लेकर गौरव की अनुभूति भी कर रहे हैं. रजौली के कोने-कोने में गूंजते अभियान ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के उत्सव में सराबोर कर दिया है, जिससे सामाजिक एकजुटता का एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










