दारोगा परीक्षा देने आये परीक्षार्थी की बाइक चोरी
Published by : ASHUTOSH KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 5:08 PM
NAWADA NEWS.दारोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने नालंदा जिले से नवादा पहुंचे एक परीक्षार्थी की बाइक परीक्षा केंद्र के बाहर से चोरी हो गयी. पीड़ित परीक्षार्थी की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है.
प्रतिनिधि, नवादा सदर दारोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने नालंदा जिले से नवादा पहुंचे एक परीक्षार्थी की बाइक परीक्षा केंद्र के बाहर से चोरी हो गयी. पीड़ित परीक्षार्थी की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार रंजन कुमार दारोगा परीक्षा में भाग लेने के लिए नवादा शहर स्थित प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय आये थे. परीक्षा शुरू होने से पूर्व उन्होंने विद्यालय के समीप गोवर्धन मंदिर गेट के पास अपनी बाइक खड़ी की और परीक्षा देने केंद्र में प्रवेश कर गये. परीक्षा संपन्न होने के बाद जब रंजन कुमार बाहर निकले तो उनकी बाइक अपने स्थान से गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका. जिसके बाद पीड़ित परीक्षार्थी ने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के आलोक में नगर थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच समेत अन्य बिंदुओं पर छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










