शौच के लिए घर से निकले व्यक्ति की ठनका की चपेट में आने से मौत
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव में बुधवार की देर रात में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी.
विज्ञापन
कौआकोल.
थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव में बुधवार की देर रात में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय विष्णुदेव यादव रात में शौच के लिए घर से बाहर गये थे़ इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गये और मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया़ गुरुवार को गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया़ घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है़प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










