दो स्कूलों में बच्चों के बीच तिथि भोज का हुआ आयोजन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में एमडीएम खिलाने वाली संस्थान रिवार्डस ने कराया आयोजन
विज्ञापन
नवादा कार्यालय.
शहरी क्षेत्रों में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित मध्याह्न भोजन योजना को संचालित करने वाली संस्थान रिवार्ड्स ने दो स्कूलों में तिथि भोज का आयोजन किया. शहर के प्राथमिक विद्यालय सूर्यमंदिर मिर्जापुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहिद्दीनपुर में तिथि भोज कराया गया. बच्चों के बीच एमडीएम में मिलने वाले मीनू अनुसार खाने के स्थान पर विशेष रूप से तैयार खीर, पूरी, सब्जी आदि की व्यवस्था की गयी. इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा. रिवार्ड्स एनजीओ के अधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच एमडीएम में प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार खाना दिया जाता है. आज विशेष तिथि कार्यक्रम के तहत स्पेशल तौर से खाना तैयार करके खिलाया गया है. पौष्टिक व गर्म खाना बच्चों को परोसा गया. इस दौरान दोनों विद्यालय के शिक्षकों ने भी भोजन का आनंद लिया. साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दौरान तिथि भोज में शामिल हुए. लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्कूल में एक उत्सव का माहौल बन जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










