ePaper

खादी कपड़ों की खरीदारी पर मिलेगी 25% की भारी छूट

Updated at : 11 Sep 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
खादी कपड़ों की खरीदारी पर मिलेगी 25% की भारी छूट

NAWADA NEWS.ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति नवादा, भंडार में विनोबाभावे की 130वीं जयंती मनायी गयी. जिसमें खादी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गयी.

विज्ञापन

विनोबा भावे की जयंती की गयी छूट की घोषणा

खादी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति नवादा, भंडार में विनोबाभावे की 130वीं जयंती मनायी गयी. जिसमें खादी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गयी. इस दौरान सबसे पहले विनोबा भावे की तस्वीर पर माला अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विनोबाभावे ईमानदार और सच्चे देशभक्त थे. इस मौके पर खादी की बिक्री बढ़ाने को लेकर सभी तरह के कपड़ों पर 25% की भारी छूट की घोषणा की गयी. खादी भंडार के व्यवस्थापक जय नारायण प्रसाद ने बताया कि रेशमी, सूती, ऊनी और कंबल सभी तरह के कपड़ों पर 25% की छूट का लाभ मिलेगा. सेखोदेवरा आश्रम में संचालित ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, जिला कार्यालय मंत्री अशोक कुमार आदि ने इसकी शुरुआत कौवाकोल में किये जाने के बाद विधिवत रूप से नवादा में भी इसकी शुरुआत की है. व्यवस्थापक जयनारायण प्रसाद ने बताया कि खादी के स्वदेशी कपड़ों को बढ़ावा देने के लिए हमें आगे आने की जरूरत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खादी कपड़ों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. स्वदेशी उत्पाद की खरीदारी से ही देश आगे बढ़ेगा. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कृष्ण बल्लभ यादव, बंगाली पासवान, जागेश्वर पासवान, जयप्रकाश पासवान, कैलाश यादव, डॉ सुबोध कुमार, खादी कर्ता शिवकुमार महतो, सतीश कुमार, उमाशंकर कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन