नवादा: कौआकोल बाजार में गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक

Author Dashrath mistri|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
कौआकोल बाजार में गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों की सम्पति जलकर खाक

घर के अंदर जला सामान | Prabhat Khabar Network

नवादा के कौआकोल बाजार में गैस सिलेंडर से जुड़े चूल्हे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फ्रिज समेत लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया।

विज्ञापन

Nawada News : कौआकोल प्रखंड के कौआकोल बाजार स्थित कोऑपरेटिव बैंक के समीप भोला साव के घर में रविवार को गैस सिलेंडर से जुड़े चूल्हे में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया.

एक युवक आंशिक रूप से झुलसा

आग बुझाने के प्रयास के दौरान भोला साव के पुत्र जितेंद्र कुमार आंशिक रूप से झुलस गए. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बड़ा हादसा टला

समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण आयुष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया.उन्होंने कहा कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था.

Also Read : गया जी : शेरघाटी में चारपहिया वाहन के चकमा से बाइक हादसा, एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल


विज्ञापन
Dashrath Mistri

लेखक के बारे में

By Dashrath Mistri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन