अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, पांच घायल, दो रेफर

Published by : JAVED NAJAF Updated At : 03 Jan 2026 4:58 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.प्रखंड क्षेत्र के थाली थाना अंतर्गत चरकी पहाड़ के समीप शनिवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस दुर्घटना में टेंपो सवार कुल पांच लोग घायल हो गये, जिनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के थाली थाना अंतर्गत चरकी पहाड़ के समीप शनिवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस दुर्घटना में टेंपो सवार कुल पांच लोग घायल हो गये, जिनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर पहुंचाया. यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि 35 वर्षीय ममता कुमारी को सीने में गंभीर चोट लगी है, जबकि 60 वर्षीय विनोद राजवंशी के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अधिक चोटें हैं. दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया. वहीं तीन वर्षीय विधान कुमारी, आठ वर्षीय स्मृति कुमारी और रामवृक्ष राजवंशी को भी चोटें आयी थीं. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो गोविंदपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था. चरकी पहाड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो ने टेंपो को अचानक चकमा दे दिया. इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन