नवादा पहुंचे झारखंड के मजदूर की संदिग्ध हालात मौत, घर में मचा कोहराम
Author Ashutosh kumar
Updated:
विज्ञापन

Nawada news. जिले में झारखंड के एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
गोड्डा से मजदूर लेने आया था युवक, लछुबिगहा में परिचित के यहां रुका था
सीतामढ़ी जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत, पानी पीते ही तोड़ा दमकैप्शन – संदिग्ध अवस्था में ही मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक का परिचित राजू व अन्य.प्रतिनिधि, नवादा नगर
जिले में झारखंड के एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान गोड्डा जिले के मोतियापुर थाना क्षेत्र (बिरनियाटोला, फुलवरिया) निवासी कुंदन कुमार (31 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी है. बताया जाता है कि कुंदन कुमार सोमवार को अपने घर गोड्डा से नवादा मजदूर लाने के लिए निकला था. यहां वह लछुबिगहा गांव में अपने परिचित राजू राजवंशी के घर पर ठहरा हुआ था. राजू के अनुसार, दोनों मजदूर लाने के सिलसिले में सीतामढ़ी गए थे. इसी दौरान कुंदन के सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ. उसने पीने के लिए पानी मांगा, लेकिन पानी पीते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा.पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना के बाद 102 एंबुलेंस के जरिए पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने कुंदन को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चिकित्सकों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










