लंदन में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बिजनेस सलाह देती है बिहार की यह बेटी, पढ़िए सफलता की पूरी कहानी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Oct 2024 8:57 AM

विज्ञापन

Success Story: नवादा के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में बिहार की बेटी धूम मचा रही है. इंग्लैंड के लंदन में नवादा के नरहट बदलपुर से जुड़ाव रखने वाली बेटी शिवानी सिंह ने कंसलटेंट के रूप में अपनी सेवा शुरू की है. पढ़िए इनकी सफलता की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Success Story: नवादा के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में बिहार की बेटी धूम मचा रही है. इंग्लैंड के लंदन में नवादा के नरहट बदलपुर से जुड़ाव रखने वाली बेटी शिवानी सिंह ने कंसलटेंट के रूप में अपनी सेवा शुरू की है. दुनिया के बड़े उद्योगपतियों व व्यावसायिक घराने के लोगों को बेहतर बिजनेश सलाह देने वाली इंटरनेशनल कंपनी कॉगनीजेंट लंदन में नवादा की शिवानी बड़े- बड़े उद्योगपतियों को अपने व्यपार को बढ़ाने की सलाह दे रही हैं.

बेटी की सफलता पर गदगद सिंचाई विभाग में अधिक्षण अभियंता के रूप में काम करते हुए सेवानिवृत होने वाले पिता मिथलेश कुमार सिन्हा की खुशी देखती बनती है. नवरात्र का त्योहार नारी शक्ति को नमन करने का उत्सव है. समाज में महिलाओं की अच्छी स्थिति नहीं होने की धारना को तोड़ते हुए नवादा की बेटी लंदन में जाकर जो कमाल कर रही है, वह अनुकरणीय है.

पटना में हुई मैट्रिक और इंटर तक की पढ़ाई

पिता मिथलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नरहट प्रखंड के बदलपुर गांव हमारा पैतृक गांव है. नौकरी व अन्य काम के कारण फिलहाल पटना में शिफ्ट हैं. परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं. नवादा में शुरूआती शिक्षा के बाद शिवानी ने पटना के संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पटना से मैट्रिक व इंटर तक की पढ़ाई की. इसके बाद बीटेक की पढ़ाई कलिंगा इंर्फमेशन इंजीनियरिंग टेक्निकल भुवनेश्वर से की. लंदन में एमएस बिजनेश एनयलास्टिक वारविक यूनिवर्सिटी यूके में पढ़ाई की और फिलहाल यूके के लंदन में काम करते हुए जिला को गौरवान्वित कर रही है.

Also Read: सोना खरीदने का अच्छा मौका, रेट में भारी गिरावट, जानें पटना के बाजारों का हाल

पिता का सपना कर रही पूरा

सेवा निवृत सिंचाई विभाग के अधिकारी मिथलेश कुमार सिन्हा की बेटी शिवानी सिंह की सफलता से परिवार सहित पूरा जिला गौरव महसूस कर रहा है. शिवानी ने कहा कि परिवार का पूरा सपोर्ट उसके साथ है. पापा और परिवार के लोगों के सपना को वह पूरा कर रही है. परिवार में एजुकेशनल माहौल ने आगे बढने की ताकत दी. मां नूतन सिंह व भाई शशांक का खूब साथ मिला.

पिता ने कहा कि नवादा जैसे छोटे जिले से निकलकर विश्व क्षितिज पर अपना परचम लहराने वाली शिवानी ने साबित कर दिखाया है. यदि आप में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो निश्चित ही सफलता आपके कदम चुनती है. उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि बेटा और बेटी का फर्क मिटाएं तथा एक लक्ष्य लेकर बच्चों को आगे बढ़ने की छूट दे.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन