ग्राम सीमा सत्यापन और किस्त्वार कार्य में रैयतों से सहयोग की अपील
Author Javed najaf
Updated:
विज्ञापन

जमीन के अभिलेख होंगे अद्यतन, कम होंगे भूमि विवाद
विज्ञापन
भवनपुर में विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर आमसभा आयोजित
फोटो कैप्शन: आमसभा में मौजूद जनप्रतिनिधि व सर्वेक्षण कर्मी.गोविंदपुर.
प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन, भवनपुर में मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से चलाये जा रहे विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत आमसभा आयोजित हुई. यह आमसभा मौजा भवनपुर (थाना संख्या 644) व मौजा पंडरिया (थाना संख्या 645) के अंतर्गत ग्राम सीमा सत्यापन व विशेष सर्वेक्षण किस्त्वार कार्य को लेकर की गयी. आमसभा में ग्रामीणों को विशेष सर्वेक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य व लाभों की जानकारी दी गयी. साथ ही ग्राम सीमा सत्यापन के दौरान रैयतों से सहयोग की अपील की गयी, ताकि कार्य पारदर्शी रहे. इस अवसर पर मुखिया मनोज कुमार, उपमुखिया ममता कुमारी, सरपंच त्रिवेणी सिंह, पूर्व मुखिया अंबिका प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. वहीं, कानूनगो गौतम कुमार, अमीन रवि आनंद, अभिषेक कुमार व नितीश कुमार भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण से जमीन के अभिलेख अद्यतन होंगे, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और भविष्य में भूमि विवाद कम होंगे. उन्होंने बताया कि किस्त्वार कार्य के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ रैयतों की उपस्थिति अनिवार्य है. सभा में बड़ी संख्या में भू-स्वामी उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










