पक्की सड़क के इंतजार में चौवे स्कूल के 376 विद्यार्थी, बारिश में कीचड़ से होकर पहुंचते हैं विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

कीचड़मय सड़क होकर स्कूल जाते बच्चे

Nawada News : सिरदला के चौवे उच्च माध्यमिक विद्यालय तक जाने का रास्ता कीचड़ से भरा है। छात्र और शिक्षक रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं. प्रशासन से मांग.

विज्ञापन

Nawada News : सिरदला प्रखंड की चौवे पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौवे में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आज भी विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का इंतजार है. वर्ष 2014 में विद्यालय भवन का निर्माण होने के बाद भी अब तक स्कूल तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी है. बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. विद्यालय तक जाने वाला मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

376 विद्यार्थी और 18 शिक्षक रोज झेल रहे परेशानी

विद्यालय में करीब 376 विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि 18 शिक्षक पदस्थापित हैं. प्रतिदिन बच्चे इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचते हैं. बारिश के दौरान बच्चों के जूते और कपड़े कीचड़ से खराब हो जाते हैं. रास्ते पर फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. शिक्षकों को भी इसी परेशानी के बीच विद्यालय पहुंचना पड़ता है.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बारिश में कीचड़ से बदहाल हो जाता है रास्ता

बरसात के दौरान विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है. ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. कई बार बच्चों को अपने कपड़े और जूते बचाकर रास्ता पार करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं, इसलिए यहां पक्की सड़क की सुविधा बेहद जरूरी है.

कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी गयी जानकारी

प्रधानाध्यापक रितेश कुमार ने बताया कि विद्यालय तक सड़क निर्माण कराने को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया, जिला परिषद सदस्य और स्थानीय विधायक को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या के कारण विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की

शिक्षक हलिंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार और दीपू कुमार समेत अन्य शिक्षक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने में जुटे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से विद्यालय तक जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बन जाने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को बरसात के दिनों में कीचड़ से होकर स्कूल आने-जाने की मजबूरी से निजात मिल सकेगी. साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी.

Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा


विज्ञापन
Pappu Kumar

लेखक के बारे में

By Pappu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन