नवादा पुलिस का सख्त एक्शन, एक दिन में 34 गिरफ्तारी, 70 लीटर महुआ शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
नवादा पुलिस का सख्त एक्शन, एक दिन में 34 गिरफ्तारी, 70 लीटर महुआ शराब जब्त

NAWADA NEWS.अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर नवादा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट

अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर नवादा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है.जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कुल 34 आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी, जिनमें मद्यनिषेध अधिनियम के तहत पांच और अन्य मामलों में 29 गिरफ्तारी शामिल हैं. अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 70 लीटर महुआ शराब भी बरामद की है, जो जिले में चल रहे शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान का संकेत है.इसके अलावा वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 190 वाहनों की जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों से 43,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. हालांकि इस दौरान वारंट और कुर्की निष्पादन के मामले शून्य रहे.पुलिस की अन्य उपलब्धियों में एक मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर और एक अपहृत व्यक्ति की बरामदगी भी शामिल है, जो जिले में पुलिस की तत्परता और सक्रियता को दर्शाता है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नवादा पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन