120 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, तीन शराबी और दो वारंटी भी धराए

जेल जाते हुये | Prabhat Khabar Network
सिरदला थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस अभियान में शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन लोगों और दो वारंटियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर देशी महुआ शराब, एक मोटरसाइकिल के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन लोगों तथा दो वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
120 लीटर महुआ शराब और बाइक बरामद
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिरदला थाना कांड संख्या 220/26 के तहत मूर्तियां गांव निवासी महेंद्र रविदास के पुत्र सचिन कुमार को हेमजा भारत क्षेत्र से 120 लीटर देशी महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में उपरडीह गांव निवासी गणेश मिस्त्री के पुत्र कैलाश विशेषर, रामाशीष प्रसाद के पुत्र बिपिन कुमार तथा भटबीगहा गांव निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया. तीनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.
दो वारंटियों को भी भेजा गया जेल
न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर नाद गांव निवासी अगनू राजवंशी के पुत्र ललन राजवंशी तथा फगनी राजवंशी के पुत्र डोमन राजवंशी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि शराब तस्करी, अवैध शराब के कारोबार, शराब सेवन और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










