जांच चौकी पर छह शराबी चढ़े उत्पाद विभाग के हत्थे
Updated at : 28 May 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन

समेकित जांच चौकी पर की गयी कार्रवाई
विज्ञापन
समेकित जांच चौकी पर की गयी कार्रवाई
प्रतिनिधि, रजौली.
थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने शराब के नशे में रहे छह लोगों को हिरासत में लिया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर जांच चौकी पर प्रत्येक दिन तीन शिफ्टों में उत्पाद बलों के द्वारा झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की सघन जांच की जाती है, जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआइ राजेश कुमार पटेल कर रहे हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक विभिन्न यात्री वाहनों एवं निजी वाहनों पर सवार लोगों की जांच की गयी. इस दौरान कुल छह लोगों को शराब के नशे में हिरासत में लिया गया. सभी शराबियों को हिरासत में बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी शराब पीने वालों ने जुर्माना जमा किया. इस मौके पर उत्पाद सिपाही और गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




