स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में बच्चे अनुशासन, समाजसेवा की ले रहे सीख

Updated:
विज्ञापन
स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में बच्चे अनुशासन, समाजसेवा की ले रहे सीख

NAWADA NEWS. बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण इंटर विद्यालय पकरीबरावां में शुरू किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण इंटर विद्यालय पकरीबरावां में शुरू किया गया. जिला प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि बच्चों की 10 टोली वैष्णवी, अनीषा, लवकुश, आयुष, मयंक, अन्नया, काजल, पूजा आदि के साथ मानसिक, बौद्धिक, चारित्रिक विकास के अलावा मार्च पास्ट, पिरामिड, प्राथमिक सहायता, नियम, प्रथम सोपान के गांठे आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवकुमार प्रसाद ने प्रार्थना के समय कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, स्वालंबन, समाजसेवा, देशभक्ति आदि सीखने को मिलेगा. प्रशिक्षण में प्राप्त सभी गुण बच्चों को जीवन में सहायक होगा. कार्यक्रम में एकल यूज प्लास्टिक बहिष्कार करने की शपथ दिलायी गयी. कहा गया कि हमलोग जब भी बाजार जायेंगे तब अपने घर से कपड़े का थैला साथ में रखेंगे, ताकि खरीदारी की हुई सामानों को घर लाने में सुविधा हो. मौके पर स्काउट प्रशिक्षक अरविंद कुमार, राजीव कुमार, विद्यालय के नवीन कुमार, सुमंत कु सुमन, राजेश पांडे, मो सलामत अंसारी, मुनचून कुमार, शारीरिक शिक्षिका अस्मिता भारती, मधुबाला,अरविंद कुमार शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन