पकरीबरावां के गंगटी गांव में खेत से मिला शिवलिंग, पूजा-अर्चना शुरू

Updated:
विज्ञापन
पकरीबरावां के गंगटी गांव में खेत से मिला शिवलिंग, पूजा-अर्चना शुरू

NAWADA NEWS.पकरीबरावां प्रखंड के गंगटी गांव में एक खेत में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब जुताई के दौरान मिट्टी के नीचे दबा शिवलिंग मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पकरीबरावां

पकरीबरावां प्रखंड के गंगटी गांव में शुक्रवार को एक खेत में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब जुताई के दौरान मिट्टी के नीचे दबा शिवलिंग मिला. खेत में हल चलाने के क्रम में जब फर किसी कठोर वस्तु से टकराया, तो किसान को शक हुआ. मिट्टी हटाकर देखा गया तो एक प्राचीन शिवलिंग दिखाई दिया. जैसे ही शिवलिंग मिलने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने वहीं पूजा-अर्चना शुरू कर दी. अगरबत्ती, फूल, जल आदि से शिवलिंग की विधिवत पूजा की जा रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थान अब धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है. कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह शिवलिंग काफी प्राचीन प्रतीत हो रहा है. फिलहाल, पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और लोग दूर-दराज से दर्शन को पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन