सावन स्पेशल ऑफर में 8% मेकिंग चार्ज पर आभूषण, भोला भाई ज्वेलर्स में खरीदारी का आखिरी मौका
भोला भाई ज्वेलर्स में खरीदारी करती महिलायें
Nawada News : नवादा में सावन के महीने में सोने, चांदी और हीरे के आभूषण खरीदने का सुनहरा मौका. भोला भाई ज्वेलर्स विशेष ऑफर दे रहा है, जिसमें मेकिंग चार्ज पर 8% की छूट है. ऑफर का लाभ उठाने के लिए केवल आज का दिन शेष है.
Nawada News : नवादा. सावन के पावन महीने में सोने, चांदी और हीरे के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शहर के प्रधान डाकघर के सामने स्थित भोला भाई ज्वेलर्स में विशेष ऑफर चल रहा है. सावन स्पेशल ऑफर के तहत आभूषणों पर फ्लैट 8 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का लाभ दिया जा रहा है. यह ऑफर 14 से 21 अगस्त तक लागू है. ऐसे में ग्राहकों के पास ऑफर का लाभ उठाने के लिए अब महज एक दिन का समय शेष है.
आपके शहर में
सोने-चांदी के साथ हीरे और स्टोन ज्वेलरी की रेंज
ज्वेलर्स के प्रोपराइटर भोला भाई ने बताया कि सावन के अवसर पर ग्राहकों के लिए कॉरपोरेट ज्वेलर्स जैसी डिजाइन और फिनिशिंग के साथ आकर्षक एवं नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है. सोने और चांदी के आभूषणों के साथ ही हीरे तथा स्टोन ज्वेलरी की भी शानदार रेंज मौजूद है. इसके अलावा सोने एवं चांदी के सिक्के सामान्य मेकिंग चार्ज पर उपलब्ध हैं.
कैरेटोमीटर से सोने की शुद्धता की जांच
भोला भाई ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा, शुद्धता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाता है. सोने की शुद्धता जांचने के लिए प्रतिष्ठान में कैरेटोमीटर की सुविधा उपलब्ध है. यहां मिलने वाले आभूषण एचयूआईडी मानकों के अनुरूप होने का दावा किया गया है. ग्राहकों को खरीदारी पर पक्का जीएसटी बिल भी दिया जाता है.
एक ही छत के नीचे आकर्षक डिजाइन और विविध कलेक्शन
उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे आकर्षक डिजाइन, बेहतर फिनिशिंग और विविध रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है. सावन स्पेशल ऑफर के तहत आभूषणों पर फ्लैट 8 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का लाभ दिया जा रहा है. ऑफर की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, ऐसे में ग्राहकों के पास इसका लाभ उठाने के लिए अब अंतिम मौका है.
Also Read : नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए